गुरुवार, 11 फ़रवरी 2010

और हद तो ये हो गई कि बैंकों ने रिजर्व बैंक का सुझाव मानने से इनकार कर दिया। साफ कह दिया कि वो पुराने होम लोन के ग्राहकों के लिए कोई रियायत देने वाले नहीं। लिंक देखें -
http://timesofindia.indiatimes.com/biz/india-business/Banks-say-no-to-RBI-advisory-on-cheaper-home-loans-to-existing-customers/articleshow/5559501.cms

सिर्फ इतना ही नहीं। अभी जो ब्याज दर है. वो आने वाले समय में और बढ़ेगा ही। क्या मुसीबत है।
http://timesofindia.indiatimes.com/biz/india-business/Low-rates-on-home-loans-may-end-soon/articleshow/5562577.cms

बुधवार, 10 फ़रवरी 2010

11 फरवरी को टाइम्स ऑफ इंडिया में एक खबर है सारांश पेश है

अभी नए ग्राहकों को कम ब्याज दर का लाभ.

रिजर्व बैंक के सूत्रों ने कहा कि भारतीय बैंक एसोसिएशन के पास 22 जनवरी को एक सलाहकार भेजा गया था उन्हें कहा गया..कि मौजूदा ग्राहकों के साथ व्यवहार में और अधिक पारदर्शी होना चाहिए।
अभी कई निजी और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने होम लोन के लिए जो नई पेशकश की जा रही है वो
8% के दरों पर .. जबकि पुराने ग्राहकों से ज्यादा वसूला जा रहा है
मौजूदा ग्राहकों के साथ भेदभाव किया जा रहा है
पूरी खबर देखें

फ्लोटिंग होम लोन ग्राहकों के साथ मनमानी

होम लोन देते समय बैंक काफी उदार दिखते हैं। बाजार में सबसे कम दरों पर होम लोन दिलाने का दावा किया जाता है। जल्द से जल्द और सहूलियत से लोन देने का दावा भी। अक्सर ये पूरा भी होता है। हम में से ज्यादातर फ्लोटिंग होम लोन का विकल्प चुनते हैं। वजह है फिक्स्ड से कम दर। साथ में भविष्य में दर कम होने पर होम लोन सस्ता होने की उम्मीद। लेकिन जब कुछ समय बीतता है तो पता चलता है.. अरे ! हम तो ठगे गए। होम लोन की दरें कम जरूर हुईं, लेकिन वो पुराने ग्राहकों पर लागू नहीं हो की गईं।
What do You feel. Write here. Share your feeling.